Uttarakhand weather-आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,यहाँ स्कूलों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

Weather,Uttarakhand weather, dehradun weather, nainital weather,udham singh nagar weather, haridwar weather

Uttarakhand weather-राज्य में अभी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।वहीं नदी नालों से दूर रहने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वहीं भारी बरसात को लेकर नैनीताल जिले में स्कूलों की छुट्टी के भी जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।

Ad_RCHMCT