Uttarakhand Weather:-दो दिन झोंकेदार हवाओं के साथ तीव्र बौछार,ओलावृष्टि की संभावना का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Alert


राज्य में हैन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, तो कहीं ओलावृष्टि भी हो रही है,वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी सही बता रहा है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 और 2 जून को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है जिसको लेकर आँरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल यानी 1 और 2 जून को भी राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिन से बिगड़ा हुआ है।राज्य के कई जिलों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आँरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

Ad_RCHMCT