Uttarakhand weather-इन जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना,इन जिलों में स्कूलों का अवकाश धोषित,पढिए अपड़ेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में हो रही बारिश ने एक बार लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।वहीं राज्य के सभी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश ने अपना रौद्ररूप दिखाना भी शुरू कर दिया है।

वहीं राज्य में बारिश से फिलहाल 12 अगस्त तक कोई राहत मिलने वाली नहीं है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त तक राज्य में भारी बरसात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अगस्त को राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।वहीं नदी-नालों क़ पार करते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है जिसमें 9और 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तथा 11 और 12 अगस्त को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है कल यानी 10 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बाकी जिलों में इस दिन येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

वही मौसम के अलर्ट को देखते हुए आज नैनीताल और चंपावत तथा पौड़ी गढ़वाल के जिलों में छुट्टी घोषित की गई है जिला अधिकारियों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

Ad_RCHMCT