Uttarakhand weather:-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी,राज्य के सभी जिलों में 3 घंटे गर्जन के साथ वर्षा होने और इन जिलों मे आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

weather, uttarakhand weather

देहरादून:-तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 6:00 बजे तक का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने वाच करने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट के तहत राज्य के पौड़ी, टिहरी,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल,उधमसिंह नगर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

मौसम विभाग ने 3:00 बजे से 6:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कहा है कि राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा गर्जन के साथ बरसात होने के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस
Ad_RCHMCT