Uttarakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,3 घंटे इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने,भारी से भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather- राज्य में हो रही भारी बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जहाँ 3 घंटे राज्य के नैनीताल, उधमसिंह नगर,पौड़ी,बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने वर्षा की तीव्र से अति तीव्र बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं कही पर भूस्खलन और चट्टान गिरने से राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं तथा निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को सतर्कता बरतनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

बुधवार को मौसम विभाग में 9:00 से लेकर के दोपहर 12:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए टिहरी,देहरादून,चमोली,चंपावत तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जहां कहीं कहीं बिजली गिरने और वर्षा का तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है कथा शेष जनपदों में कहीं कही आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बरसात होने की भी संभावना मौसम विभाग विभाग जता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस बीच मौसम विभाग ने बरसात को भी रिकॉर्ड किया है। बनबसा में सबसे अधिक 137 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है जबकि टनकपुर में 90.5 सॉग में 84 रामनगर में 88 चोरगलिया में 49 खटीमा में 55.5 देवीधुरा में 47. 5 कोटद्वार में 41 नैनीताल में 41. 5 डीडीहाट में 36.5 ऋषिकेश.नीलकंठ. भडसार में 26.5 यम्केश्वर में 26 डंगोली.नरेंद्र नगर में 24.5 मसूरी में 22 बस्तिया में 75 द्वाराहाट में 19.5 थल में 28. 5 जौलजीबी में 17 गणाई गंगोली में 43. 5 किच्छा में 40 कालाढूंगी मे 37 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

वहीं मौसम विभाग ने नदी नालों से दूर रहने की अपील भी की है।

Ad_RCHMCT