Uttarakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों में गर्ज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में बारिश से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के सभी जनपदों में भारी बरसात एवं अकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना है जिससे गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है मौसम विभाग ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बरसात गर्जना आकाशीय बिजली,तेज बौछार से अधिक तेज बौछार की संभावनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।वहीं नदी नालों से दूर रहने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है सुबह 6:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक राज्य के पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार,देहरादून,अल्मोड़ा, नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है नदी नालों जलस्तर बढ़ने से लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान भी सुरक्षित रहने की जरूरत मौसम विभाग ने बताई है इस बीच मौसम विभाग ने शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT