Uttarakhand Weather:-इन इलाकों मे गर्ज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाओं की संभावना,ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather alert

Dehradun weather:-राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 48 घंटे गरज चमक के साथ बारिश- ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 30 मई को गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों और कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बिजली चमकने ,ओलावृष्टि ,वज्रपात और मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 31 मई को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बिजली चमकने ,ओलावृष्टि ,वज्रपात और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर एतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।

Ad_RCHMCT