Uttarakhand weather:-बदलेगा मौसम,आने वाले दिनों पहाड़ से मैदान तक ऐसा मौसम रहने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather

देहरादून:-राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है पहले बारिश तो अब तापमान में वृद्धि से।उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन मौसम सुहाना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अब मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है। आगामी 6 जून तक मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि पर्वतीय जनपदों बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढोतरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 और 4 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5 और 6 जून को राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

Ad_RCHMCT