Uttarakhand weather-आज नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित इन जिलों में गरज, चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for  UTTARAKHAND-राज्य मे कई इलाकों में हो रही बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन हल्की बारिश से उमस भी हो रही है।

देहरादून.मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों तथा राज्य के शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

वहीं मौसम विभाग ने मौसम चेतावनी जारी करते हुए राज्य के नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर, झोकेदार हवाएँ (30-40 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है।
आज इन जिलों मे येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोकेदार हवाएँ (30-40 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है ।।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोकेदार हवाएं (30-40 कि. मी./घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 22°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT