Uttarakhand Weather :-बदल रहा मौसम का मिजाज,आज यहाँ बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना,बढ़ेगी ठंड

ख़बर शेयर करें -

मौसम की जानकारी

देहरादून:-राज्य मे मौसम को लेकर मौसम विभाग अपड़ेट दे रहा है उसी क्रम मे उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल रहा है।

राज्य के कई क्षेत्रों में देर रात से हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी, नैनीताल ,उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

राज्य के पंतनगर में 3.5 mm , रुद्रपुर और नैनीताल में 2.5 mm , चकराता सोनप्रयाग और मसूरी में 2 एमएम , रामनगर में पांच और जानकीचट्टी में 3.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी होने की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जनवरी से 16 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों समेत मैदानी इलाकों में 14 और 15 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा जिसके चलते इन इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

Dehradun , Uttarakhand Weather Update

Ad_RCHMCT