Uttarakhand weather:-बदलेगा मौसम का मिजाज,गर्ज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना,मौसम विभाग का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather:-उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दी है जहाँ आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश ,आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान एतिहाद बरतने की सलाह भी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों उधम सिंह नगर ,नैनीताल, देहरादून ,हरिद्वार , उत्तरकाशी , टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

12 से 14 जून तक आंधी तूफान बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक राज्य के जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर 14 जून तक ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि. वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT