Uttarakhand weather:-फिर बदलेगा मौसम,गर्ज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Updated

देहरादून:-(Weather) राज्य के तराई इलाकों मे पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान आज और कल यानि 09 और 10 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 जून को उत्तराखंड राज्य के लिए मौसम का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक 11 और 12 जून को राज्य के जनपदों में पहाड़ से मैदान तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल के नुकसान की भी संभावना है जिसे लेकर मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Ad_RCHMCT