उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ पीछे पड़ा जंगली हाथी,बचने के प्रयास में गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, घायल,SDRF ने रेस्क्यू कर भिजवाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी गढ़वाल – कोटद्वार में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू

मंगलवार को प्रातः लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

घायल व्यक्ति का विवरण:-
सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन।

Ad_RCHMCT