Uttrakhand Mausam- उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी – देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand-राज्य मे हो रही बारिश ने भी तबाही मचा रखी है, पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है।वहीं मौसम विभाग ने अभी राज्य मे तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौडी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर एवं चम्पावत जनपदों के अधिकांश स्थानों तथा शेष जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

मौसम चेतावनीः

राज्य के देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। आँरेंज अलर्ट जारी।

राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।येलो अलर्ट जारी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ बौछार के एक या दो दौर हो सकते हैं, कुछ क्षेत्रों में दौर भारी तीव्र होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं भारी बारिश की चेतावनी के बाद उधमसिंहनगर मे आज गुरुवार को स्कूलों में भी अवकाश किया है।

Ad_RCHMCT