बड़ी खबर-(नैनीताल) जिले मे गुरुवार को अवकाश संबंधित एक फर्जी आदेश वायरल, प्राथमिकी दर्ज, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal नैनीताल

गुरुवार दिनांक 7 अगस्त 2025 को अवकाश संबंधित एक फर्जी आदेश विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है। जो पूर्णतया गलत है, इस प्रकार का आदेश जिला कार्यालय नैनीताल द्वारा जारी नहीं किया गया है। जो पूर्णतया फर्जी आदेश है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि  दिनांक 7 अगस्त को अवकाश संबंधी कोई भी आदेश जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

संज्ञान में आया है कि कतिपय व्हाट्सएप ग्रुपों में छुट्टी सबंधित आदेश प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने अवगत कराया कि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा रही है साथ ही पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा
Ad_RCHMCT