उत्तराखंड-(दुखद) नदी मे बहने से युवक की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

कालाढुंगी- मे एक दर्दनाक हादसा हो गया जहाँ मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने जा रहे दो चचेरे भाई नदी के तेज बहाव में बह गए।जिसमें एक भाई को बचा लिया जबकि दूसरा भाई बह गया।

बृहस्पतिवार को नयागांव के जंगल में स्थित प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा चल रहा था। ग्रामीण जंगल में बौर नदी पार कर प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। नदी में बरसात की वजह से काफी पानी चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे चचेरे भाई नितिन तिवारी (15) पुत्र राजू तिवारी निवासी पूरनपुर चकलुवा और पंकज तिवारी (16) पुत्र मोहन चंद्र तिवारी भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर के लिए निकले। बौर नदी पार करते ही दोनों बहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

शोर सुनकर जंगल में गश्त कर रहे बरहैनी रेंज के बीट वाॅचर नरेश सैनी और हरिओम नदी की तरफ भागे। दोनों कर्मियों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। नदी के तेज बहाव में वॉचर ने पंकज को तो पकड़ लिया किंतु नितिन पानी के तेज बहाव में बह गया। इस बीच वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को जैसे इसकी सूचना लगी तो वहां लोगों का हुजूम उमड़ गया। प्रशासन को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

वहीं तहसीलदार प्रियंका रानी, एसओ नंदन रावत मय फोर्स नदी में पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से की नितिन को खोजने का प्रयास किया गया। करीब ढाई घंटे के बाद ग्रामीणों को नितिन का शव नदी में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने नीरज के शव को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसओ नंदन रावत ने बताया कि पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

किशोर का शव घटनास्थल से करीब आठ सौ मीटर दूर नदी में मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम क्षेत्र मे शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT