Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि,तेज बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather


Uttrakhand weather-राज्य मे इस समय चल रही भीषण गर्मी के बीच आज फिर कुछ मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।राज्य के पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों तक इस समय हीटवेव चलने से भीषण गर्मी हो रही है,वहीं राज्य के कई इलाकों में गर्मी का सितम भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मला कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव ‘ऐक्य’ में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आयुक्त दीपक रावत ने दी रचनात्मक शिक्षा की सीख

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, पिथौरागढ़,टिहरी तथा देहरादून जनपद के पर्वतीय जनपदों मे कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की से वर्षा  होने की संभावना है।

वहीं मंगलवार को मौसम विभाग के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सायं4:30 बजे से सायं 6:00 राज्य के राज्य के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, पिथौरागढ़,टिहरी तथा देहरादून जनपद के पर्वतीय जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि, बारिश का तीव्र दौर,झोंकेदार हवाऐं 40-50kmps चलने की संभावना का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर ऊष्ण से भीषण ऊष्ण लहर चलने की संभावना का अलर्ट जारी किया है।

वहीं कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि की संभावना भी जताई है।कच्चे और असुरक्षित मकानों मे नुकसान होने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

वहीं मौसम विभाग ने गर्जन आकाशीय बिजली के दौरान बिजली से चलने वाली सभी वस्तुओं से दुर रहने की भी सलाह दी है।

Ad_RCHMCT