हरिद्वार भ्रमण पर आ रहे उपराष्ट्रपति, डीजीपी ने देखी व्यवस्थाएं

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उपराष्ट्रपति के आगामी हरिद्वार जिले के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल एवं अन्य अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण एवं रुट व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरान्त जनपदीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी श्री पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT