मौसम Alert:-भारी बारिश के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने सम्मानित जनता से की अपील,रामनगर सहित इन रास्तों की अपडेट,वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Weather alert

भारी बारिश के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस सम्मानित जनता से अपील करती है कि
लगातार वर्षा होने पर संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम, खनस्यू में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में कटाव, अवरोध उत्पन्न होने तथा पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

🔷 नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए।

🔷 जनपद नैनीताल में यात्रा के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करें। अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर ही ठहर जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

🔷 किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास न रुके।

🔷अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

🔷 आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

🔷 एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को मय आपदा उपकरणों के तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

इन बातों का अवश्य पालन करें और विशेष सावधानियां बरतें।

गोला नदी का जल स्तर बरता जा रहा है अभी का जल स्तर 5000 हजार क्सेक् है.

Ad_RCHMCT