परिजनों ने टीवी देखने पर डांटा तो नानी के घर से गायब हो गई छात्रा, खोजबीन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती हल्दूचौड़ में एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। नाना के घर आई इस छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांट लगाई तो वह घर छोड़कर चली गई। ढूंढखोज के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

जानकारी के अनुसार सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नौंवी की छात्रा जयपुर खीमा गांव में अपने ननिहाल छुट्टी बिताने आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह कमरे में टीवी देख रही थी। इस बात पर परिजनों ने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT