हल्द्वानी में महिला ने ससुर पर लगाए छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां  महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति भी पिता का साथ देता था। पुलिस ने पति व ससुर दोनों के विरूद्ध छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2021 को वार्ड नंबर छह पौड़ी चुंगी श्रीनगर और हाल हल्द्वानी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद पति महिला को अपने कार्यस्थल रामनगर ले गया। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

आरोप है कि ससुर उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। पति को मामले की जानकारी देने पर उसने घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT