कार खरीद-फरोख्त के नाम पर महिला से की ठगी, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कार बेचने के नाम पर एक महिला से लाखों की रकम ठग ली गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर एक निवासी तनुजा सती पत्नी प्रमोद कुमार ने कहा है कि उसने फेसबुक में कार बेचने संबंधी एक विज्ञापन देखा। इस पर उसने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम गोपाल कृष्ण शिखर बताते हुए खुद को बतौर सीआईएसएफ अधिकारी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

इस बीच कार संख्या यूके07 डीजी6039 के साथ ही कागजातों की फोटो भेजी और 6.5 लाख में कार का सौदा हो गया। इस तरह अलग-अलग प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसने अलग-अलग किश्तों में एक लाख रूपये की रकम ऐंठ ली। इसके बाद कार बेचने वाले ने न तो उसे कार दी और न ही रकम वापस लौटाई। जब उसने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ निकला। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Ad_RCHMCT