दुःखद- बोलेरो खाई में गिरने से महिला की मौत, छह गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार रात पौड़ी जनपद के थलीसैंण थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा ग्राम सुकई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बैजरो-थलीसैंण पर हुआ।

हादसे में वाहन में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना थलीसैंण से पुलिस बल बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर UK19TA-0624) सड़क से फिसलकर करीब 100 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी के किनारे गिर चुकी थी। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीरोंखाल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

गंभीर रूप से घायल चार लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताया गया है कि सभी यात्री गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। संदीप उर्फ सन्नी नामक एक व्यक्ति बैजरो से वाहन में सवार हुआ था।

घायलों की पहचान इस प्रकार है:

अक्षरा (13 वर्ष), पुत्री सुनील – निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा, थाना थलीसैंण

दीपांशु (9 वर्ष), पुत्र दिनेश – निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

मनवर सिंह (38 वर्ष), चालक – निवासी ग्राम मासों

संदीप उर्फ सन्नी (30 वर्ष), पुत्र भीम सिंह – निवासी ग्राम कुण्ड

बलेश्वरी देवी (62 वर्ष), पत्नी दर्शन सिंह – निवासी ग्राम भण्डेली

बथुली देवी (62 वर्ष), पत्नी सैन सिंह – निवासी ग्राम भण्डेली

मृतका की पहचान:

बिलेश्वरी देवी (55 वर्ष), पत्नी खुशाल सिंह – निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ad_RCHMCT