अंकिता भंडारी हत्या कांड की सीबीआई जांच को लेकर 22 मार्च शनिवार को जुलूस, प्रदर्शन करेगा महिला एकता मंच

ख़बर शेयर करें -

महिला एकता मंच द्वारा अंकिता भंडारी हत्या कांड की सीबीआई जांच को लेकर 22 मार्च शनिवार को जुलूस प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

महिला एकता मंच की ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल में हुई बैठक में मंच संयोजक ललिता रावत ने कहा कि सितंबर 2022 में एक रिसॉर्ट में काम करने गई अंकिता पर वीआईपी की “विशेष सेवा” करने का दबाव बनाया गया था, उसके इनकार करने पर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। राज्य सरकार ने सबूत को मिटाने के लिए अपराध स्थल को बुलडोजर से ढहा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

सरस्वती ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या का मामला हम उत्तराखंड की लाखों महिलाओं की सुरक्षा के सवाल से जुड़ा हुआ है। अतः इस मामले की सीबीआई जांच होनी बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

कौशल्या ने बताया कि अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच को लेकर 22 मार्च शनिवार को महिला एकता मंच द्वारा 11 बजे लखनपुर चौक से एक जुलूस प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा क्षेत्र के इंसाफ पसंद लोगों से अपील है इस जुलूस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

बैठक में कल्पना,भावना, कविता,सलौनी, भगवती,सुमन, प्रिति,लता,दीपा,,नीमा, पुष्पा, शान्ति, आदि महिलाए शामिल रहे।

Ad_RCHMCT