उत्तराखंड में अगस्त की शुरुआत भारी बारिश के साथ, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम अगस्त के शुरूआती दिनों में फिर से बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताते हुए राज्य के कई जिलों में सतर्क रहने को कहा है।

शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और अति तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बादलों का जमावड़ा बढ़ गया है और मानसून की रफ्तार भी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी करते हुए सभी जनपदों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

फिलहाल बारिश के तेज होने या रुकने को लेकर कोई राहत नहीं मिल रही है और आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी बचाव उपाय अपनाने की अपील की है। आम जनता से अनुरोध है कि वे बारिश से जुड़ी संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Ad_RCHMCT