Uttrakhand weather-देहरादून, नैनीताल सहित इन जिलों में आज भारी बारिश, आंधी चलने की चेतावनी का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Weather ForecastWeather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के अधिकांश स्थानों और देहरादून, टिहरी, पौडी, चमोली, अल्मोडा, नैनीताल व चम्पावत जनपदों के अनेक स्थानों तथा हरि‌द्वार व उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

मौसम चेतावनीः

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर। झोकेदार हवाएँ (30-40 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरि‌द्वार, नैनीताल, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोकेदार हवाएँ (40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमानः आसमान मुख्यतः साफ़ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में अपराहन / सांय के समय हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोकेदार हवाएं (30-40 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT