दोस्त की शादी में आया युवक सरयू में गया नहाने, डूबने से हुई मौत, शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। यहां दोस्त की शादी में आए युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   

नियंत्रण कक्ष बागेश्वर द्वारा #SDRF को सूचना प्राप्त हुई की सरयू नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर डूबे हुए व्यक्ति को तलाश करने के काफी प्रयास किये गए परन्तु नदी की गहराई अधिक होने के कारण उपरोक्त का कुछ पता नही चल पाया। ऐसे में प्रभावी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोरों की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मांग के सापेक्ष एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में नैनीताल से बागेश्वर पहुंचे व आज दिनाँक 22 मई 2023 को एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत से लगभग 20 फीट की गहराई से शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। डूबे हुए व्यक्ति का नाम प्रिन्स पाल पुत्र विरेंद्र पाल निवासी मोती बाग नयी दिल्ली है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

गौरतलब है कि प्रिन्स अपने अन्य दोस्तों के साथ बागेश्वर में निवासरत दोस्त की शादी के लिए दिल्ली से बागेश्वर आये हुए थे। ये सभी दोस्त दिनाँक 21 मई 2023 को दोपहर बिलौना के पास सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक प्रिन्स डूब गया था।

Ad_RCHMCT