रामनगर में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर फोटो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराकर फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से अवैध देशी तमंचा भी बरामद किया।

रामनगर के ग्राम शिवपुर बैलजुड़ी पीरुमदारा निवासी देवेंद्र कटियार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ दिख रहा था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, और पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल रामनगर कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने एक टीम गठित की, जिसने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

पुलिस टीम ने आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल सबूतों को ट्रैक कर देवेंद्र कटियार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही यह फोटो पोस्ट की थी। पुलिस ने उसे बैलजुड़ी सरकारी स्कूल के पास स्थित आम और लीची के बगीचे से छिपाए गए अवैध तमंचे को भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि देवेंद्र कटियार का अपने ही परिवार के सदस्यों से जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पहले भी उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हो चुका था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने अपने विरोधियों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने इस घटना को गंभीर अपराध मानते हुए सभी नागरिकों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें करना कानूनी संकट में डाल सकता है और इससे बचना चाहिए।

Ad_RCHMCT