दुखद-बाघ के हमले से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-( Corbet Tiger Reserve) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ग्राम बांसीटीला गांव में बुधवार देर शाम घर के पास लगे गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने छानबीन की तो शव खेत से 500 मीटर की दूरी पर मिला।वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में बाघ के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के ईडीसी गांव लालूपुर बांसीटीला के रहने वाले 42 वर्षीय पप्पू तिवारी पुत्र हरीश तिवारी मकान के बाहर गेहूं के खेत में बुधवार देरशाम चौकीदारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान घात लगाए बाघ ने किसान पर झपट्टा मारा और जबड़े में दबोच कर ले गया। यह देख अन्य किसानों ने शोर मचाया और सूचना वन विभाग को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने जब छानबीन की तो शव घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिला। इस बीच वनकर्मियों ने फायर झोंके। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए शव को मौके पर से उठने नहीं दिया। वहीं ग्रामीणों मे दहशत तो इलाके में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT