देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू।।

आज दिनांक 03 जनवरी 2021 को सीसीआर देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ओल्ड मसूरी रोड देहरादून पर एक स्कूटी सवार खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्धारा से आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में रेसक्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक वाहन से उतरकर सड़क के किनारे घूम रहा था ।अचानक पैर फिसल जाने के कारण उक्त युवक खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक नाम – आशीष चौहान पुत्र श्री धर्मपाल ,निवासी महुआ जसपुर उधम सिंह नगर को गहरी खाई से रोप स्ट्रैचर की सहायता से बाहर निकाला गया। व उक्त व्यक्ति को फर्स्ट ऐड देकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ रेसक्यू टीम में आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल, आरक्षी उमेश भट्ट, आरक्षी गौतम, फायरमैन प्रवीण चौहान, पैरामेडिक्स संजय चौहान, टेक्नीशियन सुमित व चालक दीपक शामिल रहे।

Ad_RCHMCT