अग्निवीर भर्ती में असफल हुआ युवक,उठाया आत्मघाती कदम

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में हर कोई युवा जो की आर्मी की तैयारी कर रहा था वह अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के लिए जद्दोजहद लगाकर कोशिश करता जा रहा है और इस कोशिश में कई लोग तो कामयाब हो जाते हैं लेकिन कई लोग नाकामयाब हो जाते हैं और जो लोग ना कमयाब हो जाते हैं वह लोग कई बार आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं एक ऐसा ही दुखद मामला बागेश्वर से सामने आ रहा है य यहां अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

प्राप्त समाचार के मुताबिक कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी कमल गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी ने अग्निवीर नहीं बन पाने से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले उसने एक वीडियो भी वायरल कर अपने स्टेट्स में लगा दिया। इसमें उसका कहना है कि उसके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

तीन साल की मेहनत पर पानी फिर गया। वीडियो में उसके हाथ में जहर की शीशी भी है। उसे दिखाकर कह रहा है कि अब उसके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। सल्फास खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी कपकोट लाए।

परिजनों के मुताबिक कमल गांव में काफी होनहार लड़का था वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज तर्रार होने के साथ ही मिलनसार भी था इस घटना के बाद जहां मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Ad_RCHMCT