कार्तिक पूर्णिमा के दिन रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, छह महिलाओं की मौत

ख़बर शेयर करें -

देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनार रेलवे स्टेशन पर सोनभद्र से कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आई छह महिलाएं ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म क्रॉस कर रही थीं और कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

जानकारी के अनुसार, महिलाएं फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल न कर सीधे रेल पटरी पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। हादसा इतना गंभीर था कि शव क्षत-विक्षत हो गए। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य करते हुए शवों को ट्रैक से हटाकर शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया।

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई: सविता (28), साधना (16), शिव कुमारी (12), अप्पू देवी (20), सुशीला देवी (60) और कलावती देवी (50)। सभी महिलाएं चुनार घाट पर स्नान करने जा रही थीं।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय महिलाएं प्लेटफार्म पार कर रही थीं, तभी कालका एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की महफिल, लोक संस्कृति और सुरों का होगा संगम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को संवेदना दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए और राहत कार्य तेज़ी से जारी रहे।

Ad_RCHMCT