गुरुनानक जयंती पर सीएम का खास संदेश: समाज में एकता और भक्ति की सीख

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा रेसकोर्स का दौरा किया। सीएम ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस अवसर पर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया और पावन दिन को यादगार बनाया।

Ad_RCHMCT