एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में नकली दवाओं का रैकेट धराशायी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नकली दवाइयों के अवैध कारोबार पर एसटीएफ ने बड़ा प्रहार किया है। टीम ने बिना ड्रग लाइसेंस और जीएसटी के फर्जी फार्मा कंपनी चलाने वाले छह आरोपियों के खिलाफ थाना डालनवाला में मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गैस्ट्रो, ब्लड प्रेशर और पेनकिलर जैसी आम दवाइयां कई राज्यों में सप्लाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

एसटीएफ के अनुसार, इस फर्म का कोई वास्तविक पता नहीं था और इसका बैंक खाता 18 अक्टूबर 2023 को खोला गया था। पिछले दो साल में इसके जरिए करीब 13 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन हुआ, लेकिन किसी भी लेन-देन का बिल या जीएसटी रिटर्न नहीं बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

जांच में आरोपी प्रदीप कुमार, श्रुति, गौरव त्यागी, शोभा त्यागी, अभिनव शर्मा और अनुराधा सामने आए। आरोपियों ने उत्तराखंड और अन्य राज्यों में नकली दवाइयों का व्यापार किया।

एसटीएफ ने बताया कि इससे पहले सेलाकुई में नकली दवाइयों की फैक्ट्री पर छापामारी कर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि मामले की जांच अभी भी जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT