एसटीएफ का ऑपरेशन क्लीन: 36 लाख की अफीम बरामद, तस्कर सलाखों के पीछे

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में नशे पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। एसटीएफ और किच्छा पुलिस ने मिलकर अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि किच्छा क्षेत्र के रास्ते अफीम की बड़ी खेप लाने की कोशिश की जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गिद्धपुरी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर वापस लौटने लगे। शक होने पर टीम ने दोनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें तीन किलो से अधिक अफीम बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र रहमत अली और शेर मोहम्मद पुत्र रफीक अहमद के रूप में हुई। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के ग्राम बहीपुर, पोस्ट सठेरी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के निवासी हैं। जांच में पता चला कि सलीम पर पहले से ही बहेड़ी थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपये की डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस और एसटीएफ टीम उनसे पूछताछ कर रही है ताकि अफीम तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

Ad_RCHMCT