गर्जिया गिरिजा माता मन्दिर मेला-गंगा स्नान पर लगाई हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- बुधवार को रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर परिसर में गंगा स्नान मेले का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने कोसी नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई।

सुबह से ही मंदिर परिसर और नदी किनारे श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान कर देवी गर्जिया के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से भी श्रद्धालु मेले में शामिल होने पहुँचे। स्नान के बाद भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता गिरिजा देवी की पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

विशेष रूप से भैरव बाबा को चावल-उड़द दाल का प्रसाद चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए। जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाए गए, साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट और मेडिकल टीम तैनात की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

नदी किनारे गोताखोर और जल पुलिस की टीमें तैनात रहीं, वहीं मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद और साफ-सफाई की व्यवस्था की। हालांकि, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी देखने को मिली। मौसम और अनियंत्रित परिवहन पर रोक इसकी वजह रही। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने बताया कि मेला शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

प्रशासन और समिति ने मिलकर पूरी व्यवस्था संभाली हुई है। इस मौके पर एसपी सिटी प्रकाश कुमार, एसडीएम प्रमोद कुमार, कोतवाल सुशील कुमार, ईओ रामनगर आलोक उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष मौ. अकरम सहित मन्दिर समिति के सदस्यों सहित अन्य अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT