डीईओ का सख्त एक्शनः प्रधानाध्यापक निलंबित और सहायक अध्यापक सेवानिवृत्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में स्कूलों में अनुशासनहीनता के बढ़ते मामलों के बीच शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर के जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर में कड़ी कार्रवाई की। डीईओ ने बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार को निलंबित कर उपशिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया। वहीं, सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक भूरे सिंह को तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-हल्द्वानी रोड पर खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, मचा हड़कंप

सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा विद्यालय की कक्षाओं और परिसर में गंदगी, शैक्षणिक अनुशासन की कमी तथा अन्य शिक्षकों की अनुशासनहीनता जैसी गंभीर खामियां भी सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड में बंद का मिला-जुला असर, कुछ जिलों में बाजार ठप

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय की दैनिक पंजिका में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज की गई थी। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत उपयोग होने वाले चावल और अन्य सामग्री का सही तरीके से भंडारण नहीं किया गया था। इन खामियों के आधार पर डीईओ ने प्रधानाध्यापक को निलंबित किया और सहायक अध्यापक का सत्रांत लाभ निरस्त कर उन्हें तुरंत सेवानिवृत्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कांस्टेबल की हत्या मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी की सजा बदली

डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया, जबकि गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सहायक अध्यापक को सेवा मुक्त किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Ad_RCHMCT