जसपुर-(दुखद हादसा) यहाँ कार पर पलटा ट्रक,तीन युवकों की मौत परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

जसपुर -रहमापुर गांव मे रविवार को लकड़ी से भरा 18 टायरा ट्रक पलटने से कार सवार तीन युवाओं की मौत हो गई। JCB और क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाले। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवारमंड़ी निवासी पीयूष किसी काम से जसपुर आया था वहीं रास्ते से उसने अपने दोस्त अमन और सूर्य प्रताप को भी साथ मे ले लिया इसी बीच ठाकुरद्वारा रोड पर रेहमापुर गांव के पास 18 टायर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार पर पलट गया हादसे में पीयूष,अमन और सूर्य प्रताप की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

बताया जा रहा है तीनों युवकों ने बीटेक कर रखा है।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

Ad_RCHMCT