‘नमो युवा रन’ का जोश, युवाओं के साथ दौड़े मुख्यमंत्री धामी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घंटाघर, देहरादून से ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं युवाओं के साथ दौड़ में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह रन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाने वाला एक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभाने में लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा पखवाड़ा’ जैसे कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का मंच प्रदान कर रहे हैं और इससे युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक  खजान दास, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कार्यक्रम के संयोजक  विपुल मैदोली सह संयोजक  देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT