उत्तराखंड में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला तेजी से तूल पकड़ गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को उचित कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

मामला रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि थाने का है, जहां 16 सितंबर को छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तहरीर के बाद इलाके में नाराजगी फैल गई और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

व्यापार संघ और ग्रामीणों ने मिलकर बैठक की और प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी व निलंबन की कड़ी मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को मंगलवार तक गिरफ्तार कर निलंबित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार: कॉपर वायर बरामद

पुलिस ने इस दबाव को देखते हुए शनिवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Ad_RCHMCT