नैनीताल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉं नैना देवी मन्दिर पहुॅंचकर की पूजा अर्चना लिया मॉं का आर्शीवाद व प्रदेश की खुशहाली की करी कामना।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः 8 बजे मॉ नैना देवी मन्दिर पहुॅचकर मॉ नैना देवी की पूजा अर्चना कर मॉ का आर्शीवाद लिया व प्रदेश की तरीकी की कामना की।
श्री धामी ने मॉ नैना देवी की पूजा अर्चना कर नैना मन्दिर समूह के दर्शा किये व सभी का आर्शीवाद लिया। मन्दिर ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री जी को मॉ नैना देवी की फोटो भेंट की। इसके उपरान्त अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे देहरादून के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर अनिल कपूर डब्बू, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

Ad_RCHMCT