नैनीताल/रामनगर-(अच्छी खबर) भगत के प्रयासों से बैलपड़ाव में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण।।

ख़बर शेयर करें -

भगत के प्रयासों से बैलपड़ाव में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण:-

देहरादून – बैलपड़ाव के क्षेत्रवासी लंबे समय से कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री बंशीधर भगत से मिनी स्टेडियम की माँग कर रहे थे। जिस हेतु भगत जी लगातार प्रयास करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया की बैलपड़ाव स्तिथ राजकीय इंटर कालेज में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है और साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 10 लाख रु की धनराशि भी जारी कर दी गयी है। जल्द ही स्टेडियम के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसके पश्च्यात क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए दूर दराज क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और साथ ही सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करने का पूर्णतः प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

वहीं मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य धर्म दत्त सती, भगवान तिवारी, दीवान बिष्ट, जगदीश गुरो, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोरा, मनप्रीत कौर, देवेंद्र आर्या, रशपाल सिंह, अनिल काम्बोज समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने बंशीधर भगत जी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

Ad_RCHMCT