ब्रेकिंग-महाराज ने दिए राशन कार्ड सत्यापन रोकने के आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एपीएल, बीपीएल वालों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन न मिल पाने की समस्या को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्डो का सत्यापन तुरंत रोक दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

श्री महाराज ने अपने पौड़ी प्रवास के दौरान खाद्य सचिव भोपाल सिंह मनराल को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्डो के सत्यापन के चलते लोगों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसलिए तत्काल राशन कार्डो के सत्यापन को रोक दिया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

Ad_RCHMCT