ब्रेकिंग-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर द्वारा मनाया गया संघ स्थापना दिवस।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर जिला नैनीताल – रविवार को प्रातः 7 बजे लखनपुर प्राथमिक विद्यालय के क्रीड़ा मैंदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर द्वारा संघ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर के प्रधानाचार्य एवं पूर्व विभाग शारीरिक प्रमुख वीर सिंह ने कहा कि दुनियां के सबसे बड़े स्वयंसेवी एवं सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भारतवर्ष को परम वैभव तक ले जाने के लक्ष्य से परमपूजनीय डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने विजयादशमी के दिन 27 सितम्बर 1925 को की थी। इस वर्ष विजयादशमी के दिन संघ अपने 93 वर्ष पूर्ण कर चुका है और 2025 में यह संगठन 100 वर्ष पूर्ण कर लेगा।

उन्होंने कहा ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ अर्थात् हे प्यार करने वाली मातृभूमि! मैं तुझे सदा (सदैव) नमस्कार करता हूँ। तूने मेरा सुख से पालन-पोषण किया है। इसी प्रार्थना के साथ पिछले 90 दशकों से लगातार देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं चल रही हैं। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में 1 करोड़ से अधिक प्रशिक्षित सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

उन्होंने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अपने कर्मों का उल्लेख करते हुए कहा कहा है-
“पवित्राणां साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम।
धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे-युगे।”
अर्थात् साधु पुरुषों का उद्धार करने, पाप कर्म करने वालों के विनाश करने और धर्म की अच्छी तरह से स्थापना करने के लिए मैं युग-यग में प्रकट हुआ करता हूं। उन्होंने बताया कि संघ कार्य का उद्देश्य भी यही है। सज्जन शक्ति को खड़ा करना, उनको प्रोत्साहन देना, उनको संरक्षण देना तथा समाज के दुर्गणों को दूर करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर ब्रिडकुल को रेगुलेटरी बॉडी बनाने व जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तनावयुक्त जीवन जीने से आयु घट जाती है, तथा अन्य भी अनेक हानियां होती हैं। तनाव मुक्त रहकर जीवन जीने से आयु बढ़ती है, तथा अन्य भी अनेक लाभ होते हैं। वैदिक शास्त्रों में ऋषियों ने बताया है, कि “किसी समस्या को दूर करने के लिए पहले उसके कारण को ढूंढना चाहिए। जब कारण समझ में आ जाए, तो उस कारण को दूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब आप के ऊपर कोई छोटा-मोटा अन्याय हो जाये, तो अपने तनाव को दूर करने के लिए मन में ऐसा सोचें, “कोई बात नहीं, यह संसार है , यहां तो ऐसा होता ही रहता है।” “खाली न बैठें।” अपने आप को किसी न किसी उत्तम कार्य में व्यस्त रखें। जैसे वेदों का अध्ययन स्वाध्याय करना, यज्ञ करना, व्यायाम करना, गीत भजन गाना, किसी व्यक्ति के साथ आध्यात्मिक विषय पर चर्चा करना आदि। ऐसे अनेक उपायों से आप तनाव से बच सकते हैं और तनावमुक्त होकर आनंद से अपना जीवन जी सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों द्वारा पुष्प अर्पित कर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर तहसील प्रचारक गौतम , नगर संघचालक अजय अग्रवाल , नगर कार्यवाह अतुल अग्रवाल, सह कार्यवाह सुभाष ध्यानी, नगर प्रचार प्रमुख नवीन पोखरियाल, आरएसएस ज्वाइन नगर प्रमुख सचदेव, आचार्य के.एन. पंत, नगर घोष प्रमुख पंकज, पूर्व जिला प्रचारक नवीन भट्ट , पूर्व तहसील प्रचारक विवेकानंद सुन्द्रियाल, नवीन करगेती, मनीष अग्रवाल, मनोज रावत, कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट, पूरन नैनवाल,अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में बाल स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT