रुद्रपुर:-प्रशासन की पैकर्स फैक्ट्री में छापेमारी,भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद,5 लाख का लगा जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देशन में सिडकुल के सेक्टर आईआईडीसी में स्थित जय दुर्गा पैकर्स फैक्ट्री में उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, सिडकुल प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने छापेमारी की कार्यवाही करने वाली टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा अन्य कार्यवाही गतिमान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

इस दौरान आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, एसएनए दीपक गोस्वामी, एसआई अमित नेगी, आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT