GOOD NEWS:-टीम “नेकी की दीवार” ने निर्धन परिवार को लिया गोद

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

आज रामनगर के ऐसे परिवार की कहानी को सामने लाया जा रहा है जो कि सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्थाओं के लिए एक चुनौती का विषय है।
पूछड़ी नई बस्ती निवासी खजान सिंह के परिवार पर टूटा दुखों/ मुसीबतों का पहाड़।

परिवार के मुखिया खजान सिंह लकवा ग्रस्त हैं,जबकि उनकी पत्नी छय/टी0बी0रोग की बीमारी से जूझ रही हैं। जबकि उनकी बेटी ने कक्षा 12 की पढ़ाई परिवार के बीमार रहने के कारण बीच में ही छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

पूछड़ी नई बस्ती के निर्धन परिवार को टीम “नेकी की दीवार” ने गोद लिया है।

तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि बिटिया की पढ़ाई का खर्च व पूरे परिवार के इलाज की जिम्मेदारी टीम “नेकी की दीवार” ने ली है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

टीम”नेकी की दीवार” ने सामुदायिक सहयोग से 11000/- ग्यारह हज़ार रुपये की सहायता धनराशि, खाद्यान्न सामग्री, गर्म कम्बल तथा कपड़े प्रदान किये।

इस अवसर पर टीम “नेकी की दीवार” ने समाज के लोगों से मदद की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस अवसर पर टीम “नेकी की दीवार” के संचालक तारा चन्द्र घिल्डियाल, गुरविंदर सिंह जौहल, करन आर्या, पंकज कुमार(इन्द्र),जॉन मसीह,नन्दन सिंह रावत, बालादत्त कांडपाल,मौहम्मद अयूब, आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT