रामनगर-किसान आंदोलन के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर में आज 26 मई को सामाजिक राजनीतिक संगठनों इंक़लाबी मज़दूर केंद्र, उत्तराखड परिवर्तन पार्टी, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, देवभूमि विकास मंच, राज्य निर्माण आंदोलनकारी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान संगठनों के आह्वान पर आज हाथों में काले झंडे ,पोस्टर लेकर के किसान आंदोलन के समर्थन में,केंद्र सरकार के विरोध में नगर में प्रदर्शन किया।

तीनों काले कृषि कानून वापस लो, हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन दो,लगाओ।
स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करो।कोरोना काल में सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर हर परिवार के खाते में 10000 रु की राशि ऑन लाइन ट्रांसफर करो।
4 मज़दूर विरोधी श्रम संहिताओं को रद्द करो आदि नारे लगा रहे थे।


प्रदर्शन करने वालों में प्रभात ध्यानी केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, पंकज, भुवन, कमल, इंकलाबी मजदूर केंद्र, मनमोहन अग्रवाल संयोजक देवभूमि विकास मंच, मनिंदर सिंह सेठी अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल ,पान सिंह नेगी राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच ,तुलसी छिम्बाल प्रगतिशील एकता महिला केंद्र , रवि, इंदर पछास, लालमणि, भुवन, किरण आर्य, सुनील पर्णवाल आदि थे।

Ad_RCHMCT