रामनगर-लापता मजदूर का शव जंगल से बरामद,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर -लगभग 10 दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव गुरुवार को मिलने से हड़कंप मच गया। कार्वेट नेशनल पार्क से लगते ग्राम ढेला के जंगल में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पर पुलिस,वनविभाग के कर्मचारी और परिजन को सूचना मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास किये।जहाँ मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मुस्तकीम 42 वर्ष निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला खताड़ी के रूप में हुई। पुलिस, वनकर्मी और परिजन शव के टुकड़ों को समेटकर कोतवाली पहुंचे, जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

मिली जानकारी के अनुसार खताड़ी निवासी मुस्तकीम (42) पुत्र इजराइल सात अक्टूबर को ढेला में किसी रिजॉर्ट में पत्थर घिसाई का काम करने के लिए गया था लेकिन इसके बाद मुस्तकीम घर वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ढेला के जंगल में परिजनों को उसका मोबाइल और चप्पल मिले। इस पर बृहस्पतिवार को फिर से वन कर्मियों, पुलिस और परिजनों ने ढेला के जंगल में मुस्तकीम की तलाश की।तलाश में टीम को एक शव मिला। इसके बाद परिजन, पुलिस और वन विभाग की टीम शव को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए CO बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।

Ad_RCHMCT