125 दिन की मिशन यात्रा: धामी सरकार का कल्याण रथ निकला जनता की चौखट पर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर जरूरतमंदों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​योग करें, निरोगी रहें! हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में गूंजा योग का मंत्र।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर की स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाएं उनके द्वार पर ही उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​"नाबार्ड की पहल: नैनीताल में कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण"

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और लाभार्थियों को मिलने वाली सेवाओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से 'सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड' का संकल्प होगा सिद्ध: सीएम धामी; हरि सेवा आश्रम में 'श्रीमद्भागवत कथा व संत सम्मेलन' में हुए शामिल

इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT