पेपर लीक मामले में 3 और आरोपियों को मिली जमानत

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार आयोग के पेपर पेपर लीक व नकल और गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद तीन और आरोपित को जमानत मिल गई है। गैंगस्टर कोर्ट के विशेष जज चंद्रमणि राय की अदालत ने 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। इस प्रकरण के अब तक कुल 22 आरोपित को जमानत मिल चुकी है। जबकि, 19 आरोपित अभी जेल में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पेपर लीक मामले और गैंगस्टर एक्ट के आरोपित जगदीश गोस्वामी, चंदन मनराल और बलवंत रौतेला को जमानत मिली। कोर्ट ने तीनों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई है। इस प्रकरण में अब तक गैंगस्टर एक्ट के कुल सात आरोपित जमानत ले चुके हैं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि उनके मुवक्किल जगदीश गोस्वामी को पेपर लीक मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

वह गैंगस्टर एक्ट लगने के कारण जेल में बंद थे। जमानत की पैरवी करते हुए उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को गैंगस्टर एक्ट में गलत और झूठे आरोप के तहत फंसाया गया है। दावा किया कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिसमें यह पाया जाए कि जगदीश गोस्वामी किसी गैंग से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्त जगदीश गोस्वामी शिक्षक हैं। चंदन मनराल और बलवंत रौतेला की पैरवी करते हुए भी अधिवक्ता ने तर्क रखे। जिनको सुनने के बाद तीनों आरोपितों की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी।

Ad_RCHMCT